---Advertisement---

मां नर्मदा प्रकटोत्सव और नगर गौरव दिवस मनाने की तैयारियां हुई तेज 

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • मनभावन रंगों से सजाए जा रहे घाट , इंद्र धनुषीय छंटा बिखेर रहे मां नर्मदा के घाट 

नर्मदापुरम्। नगरपालिका द्वारा गौरव दिवस और मां नर्मदा जयंती मनाने की तैयारियां तेजगति से प्रारंभ कर दी गई है। मां नर्मदा जयंती को दिव्य और भव्य बनाने के लिए घाटों को इंद्र धनुषीय रंगों से सजाया रहा है। घाटों पर स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मां नर्मदा के सभी घाट इंद्र धनुषीय छंटा बिखेर रहे हैं। 

शुरू हो चुकी है तैयारियां 

उपयंत्री अंबक पाराशर ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के मार्गदर्शन में एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देशन में मां नर्मदाजी की जयंती और नर्मदापुरम का गौरव दिवस मनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही है। सभी घाटों की मनभावन रंगों से पुताई कराई जा रही है। घाटों की सुंदरता बढ़ाने के लिए छोटी छोटी बारीकियों पर ध्यान दिया जा रहा है। 

  स्वच्छता का रखें ध्यान  

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने बताया कि नगर में मां नर्मदा जयंती और हमारे नगर का गौरव दिवस मनाने के लिए तैयारी चल रही है। नागरिकों से आग्रह है कि घाटों पर किसी भी प्रकार की गंदगी न करें। स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। हम सब मिलकर मां नर्मदाजी की जयंती और नगर का गौरव दिवस मनाएंगे। नगर के घाटों का सौंदर्यीकरण अभियान तेज गति चलाया जा रहा है। इसमें सभी मिलकर सहयोग करें।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.