---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

डोलरिया। भारत की जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को शासकीय महाविद्यालय डोलरिया में एसडीएम जय सोलंकी और तहसीलदार सुनील गढ़वाल की उपस्थिति में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।
प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य 1 मइ से 30 मई तक चलेगा।

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स ने कर्मचारियों को मकानों की नंबरिंग, नजरी नक्शा तैयार करने और सूचीकरण की बारीकियों के बारे में समझाया। एसडीएम जय सोलंकी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक मकान को निर्धारित क्रम में नंबर दिया जाए और कोई भी घर सूची से न छूटे, ताकि भविष्य की योजनाओं के लिए सटीक आंकड़े मिल सकें। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार पूनम सिंह सलामे, मास्टर ट्रेनर, पटवारी, सचिव और ग्राम रोजगार सहायक मौजूद रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.