---Advertisement---

गौरव दिवस और मां नर्मदा जयंती की तैयारी शुरू, मनभावन रंगों से सज रहे घाट

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • घाटों पर चित्रों के माध्यम से दिखेगा महाकुंभ का नजारा और समुद्र मंथन

नर्मदापुरम। नगरपालिका द्वारा गौरव दिवस और मां नर्मदा जयंती मनाने की तैयारियां दु्रतगति से प्रारंभ कर दी गई है। मां नर्मदा जयंती को दिव्य और भव्य बनाने के लिए घाटों की दीवारों पर प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ और समुद्र मंथन जैसी लीलाओं के चित्र उकेरे जाएंगे।

शुरू हो चुकी है तैयारियां

उपयंत्री प्रतिमा बेलिया ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के मार्गदर्शन में एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देशन में मां नर्मदाजी की जयंती और नर्मदापुरम का गौरव दिवस मनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही है। सभी घाटों की मनभावन रंगों से पुताई कराई जा रही है। घाटों की सुंदरता बढ़ाने के लिए छोटी छोटी बारीकियों पर ध्यान दिया जा रहा है।

दिखेगा महाकुंभ का नजारा

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने बताया कि उप्र प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का नजारा मां नर्मदा के घाटों पर दिखेगा। चित्रों के माध्यम से घाटों की दीवारों पर महाकुंभ के दृश्य उकेरे जाएंगे। चित्रों को बनाने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।

समुद्र मंथन की होगी जानकारी

नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने बताया कि दीवारों पर समुद्र मंथन से संबंधित पेंटिग्स भी बनाई जा रही है। हमारा नगर धार्मिक नगर है इसलिए हरेक दिशा में अध्यात्म से संबंधित पेटिंग्स बनाई जाएंगी। जो कि यहां के श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करेगी।

स्वच्छता का रखें ध्यान

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने बताया कि नगर में मां नर्मदा जयंती और हमारे नगर का गौरव दिवस मनाने के लिए तैयारी चल रही है। नागरिकों से आग्रह है कि घाटों पर किसी भी प्रकार की गंदगी न करें। स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। हम सब मिलकर मां नर्मदाजी की जयंती और नगर का गौरव दिवस मनाएंगे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!