---Advertisement---

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां तेज, NSUI ने शासकीय महाविद्यालय में कराए रजिस्ट्रेशन

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। देश भर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों के विरोध में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा एक राष्ट्रव्यापी मुहिम चलाई जा रही है। इसी कड़ी में 19 सितंबर को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ नामक एक बड़ा कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसके लिए छात्र संगठनों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने और छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आज शासकीय महात्मा गांधी महाविद्यालय में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष मयंक चौरे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र-छात्राओं का इस कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया। साथ ही, उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे अपने हकों की आवाज बुलंद करने के लिए इस आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।

इस अवसर पर संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिनमें मुख्य रूप से युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सौम्य दुबे, जिला उपाध्यक्ष गौरव चौधरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोल्डी बैस, प्रज्ञान साहू, पंकज चौधरी, हंसराज सेंगर, मितेश कनोजिया और चिन्मय नामदेव उपस्थित थे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.