---Advertisement---

ताकू स्कूल के प्राचार्य ने शासकीय छात्रावास कोहदा का आकस्मिक निरीक्षण किया

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। ग्रामीण अंचलों में शिक्षा का स्तर बढ़ाने और व्यवस्था जांचने अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। इसी श्रंखला में शासकीय छात्रावास कोहदा का आकस्मिक निरीक्षण ताकू हाईस्कूल के प्राचार्य जेएल चौरे ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य रतनलाल भुसारे और छात्रावास अधीक्षक कुंदन यादव मौजूद रहे।

इस दौरान कुल 49 में से 44 बच्चे उपस्थित और पांच बच्चे अनुपस्थित मिले। श्री चौरे ने शाला का रिकार्ड देखा और आवश्यक निर्देश दिए। गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मौजूद बच्चों ने कविता और भाषण आदि प्रस्तुत किये।

श्री चौरे ने बच्चों को गांधीजी के स्वच्छता अभियान और अस्पृश्यता जैसी सामाजिक कुरूतियों के बारे में जानकारी दी और देश की आजादी में उनके योगदान के बारे में बताया। श्री चौरे ने बच्चों का शैक्षणिक स्तर जांचा और संतोषजनक पाया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.