इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ मुख्य शाखा अध्यक्ष प्रीतम तिवारी को भोपाल मंडल में पीपीएम सदस्य के रूप में इटारसी से प्रतिनिधित्व मिला है। उन्हें महामंत्री अशोक शर्मा एवं राजेश पांडे के नजदीकी होने का फायदा मिला है। ईसीसी बैंक के चुनाव, मान्यता के चुनाव में उनकी भूमिका ने उनको यहां तक पहुंचाया है।
प्रीतम तिवारी के चयन पर रेलवे बॉयज फुटबॉल क्लब के अलावा इटारसी के शीर्ष नेतृत्व भागीरथ मीना, कुंदन अगलावे, संजय कैचे, योगेश चौरे, राजेश गौर, महाकाल कश्यप, नितिन ओंकार, आकाश यादव, राजेश यादव, अर्जुन उंटवार, गुलाब सरोदे, तरुण शुक्ला, संतोष चतुर्वेदी, रविंद्र चौधरी, विकास कश्यप, हरि अहिरवार, दीपा मेहरा, वीआर भूमरकर, एचएन मेहरा, संजेश पुरवईया, अजय द्विवेदी, मुरली सौरभ, सत्यम, आशीष कुलहरे, जगदीश राय, अविनाश, नीरज चंद्रक के साथ सैकड़ो युवाओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं अशोक शर्मा एवं राजेश पांडे का आभार व्यक्त किया।








