इटारसी। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने श्री प्रेमशंकर दुबे स्मृति पत्रकार भवन में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शिव भारद्वाज का जन्मदिन हर्षोउल्लास के साथ मनाया।
इस अवसर पर शिव भारद्वाज का सदस्यों ने तिलक एवं फूल माला के द्वारा सम्मान किया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष जाफऱ सिद्दीकी, सचिव नीलेश जैन, कोषाध्यक्ष नटवर पटेल, लोकेन्द्र साहू, आरके गौर, रमेश प्रधान, मंजू ठाकुर, दीपक दुगाया, प्रदीप जैन, प्रशांत चौबे, रविशंकर नगर, नंदकिशोर बड़कुर, मीना परसाई उपस्थित रहे।








