---Advertisement---

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने किया 40 शिक्षकों का सम्मान

By
On:
Follow Us

इटारसी। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने कविवर पं.भवानीप्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले शिक्षकों को शॉल-श्रीफल, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने शिक्षकों की महिमा का गुणगान किया तथा इस तरह के आयोजनों की सराहना की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक पं.गिरिजाशंकर शर्मा, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय, पीएसए के संस्थापक शिव भारद्वाज, संरक्षक दीपक अग्रवाल, राममोहन मलैया, प्रकाश खंडेलवाल, मो. जाफर सिद्दीकी, बीएल मलैया, प्रशांत चौबे, धर्मेन्द्र रणसूरमा, आमिर अंसारी, रजत प्रधान, दीपक दुगाया, आरके गौर, श्रीकमल मैना, नंदकिशोर बड़कुर, अर्पित दीक्षित, प्रशांत वर्मा, मनीता सिद्दीकी, गुंजन जैन, अनीता अग्रवाल, संध्या जैन, मीना परसाई, बरखा पटेल, अंकिता चौबे, श्वेता वशिष्ठ, रश्मि भाटिया, प्रीति साहू मीना परसाई, प्रीती श्रीवास्तव आदि का विशेष योगदान रहा।।
पीएसएस की टीम में अध्यक्ष नटवर पटेल, उपाध्यक्ष नीलेश जैन, श्रीमती आरती जायसवाल, रितेश शर्मा, लोकेन्द्र साहू, सचिव प्रदीप जैन ‘चिंटू’, सरोज चौहान कोषाध्यक्ष, सह सचिव मनोज पटेल, प्रवक्ता मंजू ठाकुर, मंच प्रभारी घनश्याम शर्मा सहित अनेक शिक्षकों ने कार्यक्रम की सफलता में अपना योगदान दिया। एसोसिएशन के संस्थापक शिव भारद्वाज और अध्यक्ष नटवर पटेल ने कार्यक्रम की सफलता में सक्रिय और अमूल्य योगदान और कार्यक्रम को निरंतर चलाने के लिए अपनी प्रायवेट स्कूल एसोसिएशन की टीम को धन्यवाद दिया।

ये बोले अतिथि

  • पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा ने कहा कि शिक्षक का महत्व शिक्षक दिवस पर ही स्मरण में आता है, शिक्षक हमेशा ही सम्माननीय है। वह राष्ट्र निर्माण करता है। आज की सभ्य, उन्नत दुनिया के प्रत्येक नागरिकों को शिक्षकों का आभारी होना चाहिए कि हम हर क्षेत्र में तरक्की कर रहे हैं। आजादी के बाद हालांकि हमने शिक्षा के महत्व को ठीक से नहीं समझा, इसलिए हमें देश से कई शिकायतें भी हैं। पीएसए स्कूलों के संचालक शासन की नीतियों से कठिनाई के बावजूद स्कूलों का संचालन कर रहे हैं, शिक्षक भी परेशान हैं, बावजूद इसके ऐसे आयोजनों संचालकों, शिक्षकों को बोध कराते हैं कि वे जिनको शिक्षा दे रहे हैं, वे अच्छे नागरिक बनकर देश निर्माण करेंगे।
  • नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा कि देश में अच्छे नागरिक बनाने की जवाबदेही शिक्षकों पर होती है। देश के निर्माण में आपकी महती भूमिका है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर से गलती हो तो एक मरीज का नुकसान होगा, इंजीनियर से गलती हो तो कुछ लोगों का नुकसान होगा, लेकिन शिक्षक से गलती हो तो पूरे समाज का नुकसान होता है, इसीलिए आपकी जिम्मेदारी सबसे बड़ी है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे स्वच्छता की दिशा में सोचें, अपने आचरण में स्वच्छता को लाएं, क्योंकि हमारा आचरण बच्चे देखते हैं और वे उसका अनुसरण करते हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत पांडेय ने कहा कि इस कार्यक्रम में और शिक्षकों का सम्मान करके वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

अतिथियों का सम्मान

प्रायवेट स्कूल एसोसिएशन ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का भी शॉल-श्रीफल और स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया और उनके कार्यक्रम में आने पर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता सुश्री मंजू ठाकुर ने तथा आभार प्रदर्शन सचिव प्रदीप जैन ने किया।

इन शिक्षकों का सम्मान किया

सुरेश कुमार रघुवंशी, सुरेश कुमार चिमानिया, विवेक साहू, डॉ. संजय आर्य, श्रीमती शोभना शर्मा, श्रीमती खुशबू यादव, अंशुल चौधरी, श्रीमती चंद्रकला बड़कुल, सुश्री अनीशा शेख, हरीश कुमार मालवीय, प्रीति सेन, श्रीमती मोहिनी परसाई, कुमारी क्षमा धीमन, श्रीमती कमला पाल, श्रीमती प्रदीप्ति मालवीय, श्रीमती लक्ष्मी कुशवाहा, कु. सेवंती पाल, भारती बाबरिया, अंकिता मालवीय, नीलेश पगारे, श्रीमती अर्चना बड़कुर, अर्चना मोरैया, संगीता शर्मा, श्रीमती रचना सोलंकी, किरण साकल्ले, चंद्रेश मालवीय, श्रीमती लक्ष्मी यादव, श्रीमती कोमल मालवीय, श्रीमती सोनू पटेल, कुमारी नीलेश दाहिया, मनोज कुमार दुबे, मौसमी खरे, करूणा गीद, मोनिका चतुर्वेदी, श्रीमती सरिता राव, श्रीमती भावना शर्मा, श्रीमती राजेश्वरी पाण्डेय, श्रीमती अनामिका घिडोडे, मुग्धा नाईक और श्रीमती संगीता मुद्गल।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.