इटारसी। वार्ड 08 की पूर्व पार्षद प्रियंका बसंत चौहान भाजपा पुरानी इटारसी मंडल में महामंत्री नियुक्त की गई हैं। उन्होंने नया दायित्व मिलने पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी, मप्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति पवन शुक्ला, नगरपालिका अध्यक्ष इटारसी पंकज चौरे, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, पुरानी इटारसी मंडल के अध्यक्ष मयंक मेहतो का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने महामंत्री अतुल शुक्ला सहित सभी पदाधिकारियों व कार्यकारणी सदस्यों को बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की रीति नीति व सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंंगे।