---Advertisement---

इटारसी मंडी में भावांतर योजना के किसानों की समस्याओं का शिविर में हुआ समाधान, 32 आवेदन निराकृत

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। सोयाबीन विक्रय के बाद भावांतर भुगतान योजना की राशि के लिए भटक रहे किसानों को बड़ी राहत मिली है। मंडी बोर्ड भोपाल के निर्देश पर 30 और 31 जनवरी को कृषि उपज मंडी गेट पर आयोजित दो दिवसीय समस्या निवारण शिविर में प्राप्त सभी 32 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

तकनीकी कारणों से रुके भुगतान को मंडी एसआई अजबसिंह कीर, तरुण पटेल और अनूप यादव की टीम ने मुख्यालय के सहयोग से ऑनलाइन जुड़कर ठीक किया। मंडी सचिव प्रशांत पांडे स्वयं दो दिनों तक ऑनलाइन नजर रखे हुए थे ताकि कोई भी पात्र किसान लाभ से वंचित न रहे।

विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र पटेल ने मंडी बोर्ड के इस प्रयास को सराहनीय बताते हुए कहा कि परेशान किसानों की संतुष्टि ही इस शिविर की सफलता है। खरीफ फसल सोयाबीन की अंतर राशि भुगतान में आ रही तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के लिए यह विशेष शिविर आयोजित किया गया था।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!