विवेकानंद जयंती सप्ताह के समापन पर निकली शोभायात्रा

विवेकानंद जयंती सप्ताह के समापन पर निकली शोभायात्रा

इटारसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (Akhil Bhartiya vidhyarthi Parishad) ने स्वामी विवेकानंद जयंती (Vivekananda Jayanti week) के उपलक्ष्य में अपने साप्ताहिक कार्यक्रम का समापन शोभायात्रा और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से किया। अभाविप की शोभायात्रा प्रियदर्शिनी नगर कालोनी स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल सतरस्ते से प्रारंभ हुई और विभिन्न मार्गों से होती हुई कवि भवानीप्रसाद मिश्र संस्कृति भवन (ऑडिटोरियम) पहुंची। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। विद्यार्थी परिषद की शोभायात्रा का शहर के अनेक स्थानों पर भाजपा और उससे जुड़े संगठन के सदस्यों ने स्वागत किया। ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य विदिशा विभाग के विभाग संयोजक त्रिभुवन सिंह राठौर मुख्य वक्ता में रूप में मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि किस तरह संगठन में कार्यक्रम को महत्ता दी जाती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से ही कार्यकर्ता का निर्माण होता है। कार्यक्रम के अंत में नगर मंत्री राकेश यादव ने सभी आभार व्यक्त किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!