---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

Video : दो ट्राली दूषित सामग्री का निकाला जुलूस

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। कमल स्वीट्स (Kamal Sweets) से जब्त दो ट्राली दूषित और एक्सपायरी डेट की सामग्री के साथ आज शाम प्रशासन ने बाजार क्षेत्र में जुलूस निकालकर व्यापारियों को संदेश भेजा है कि जिसके पास भी इस तरह की सामग्री मिलेगी, उनके खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम एमएस रघुवंशी (SDM MS Raghuwanshi) ने कहा है कि जिन भी दुकानों पर ऐसी सामग्री मिलेगी, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से कहा है कि अपनी दुकानों पर यदि ऐसी कोई सामग्री है तो स्वयं जांच करके हटा दें, अन्यथा प्रशासन कार्रवाई करेगा तो मुश्किल होगी।

आज शाम को एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में जब्त सामग्री को दो ट्रैक्टर ट्रालियों रखकर बाजार से क्षेत्र में घुमाया। इस अवसर पर स्वच्छता निरीक्षक आरके तिवारी, नायब तहसीलदार विनय प्रकाश ठाकुर, सहित नगर पालिका, राजस्व और पुलिस विभाग का अमला भी शामिल रहा। शाम को करीब साढ़े छह बजे जयस्तंभ चौक से जुलूस की शक्ल में ट्रैक्टर ट्रालियों में भरा सामान अधिकारियों की मौजूदगी में बाजार में घुमाया गया। व्यापारियों को यह संदेश दिया कि वे अपनी दुकानों से दूषित खाद्य पदार्थ और एक्सपायरी डेट का सामान हटा लें अन्यथा इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.