---Advertisement---

आचार्य विद्यासागर के चरण कमल की निकाली शोभायात्रा, लोगों ने दर्शन किये

By
Last updated:
Follow Us

इटारसी। आचार्य गुरूवर विद्यासागर महाराज के 108 चरण कमल पूरे देश में स्थापित किए जा रहे हैं। यह चरण कमल अष्टधातु से निर्मित हैं। 110 किलो धातु से इनका निर्माण हुआ है, जिसे आचार्य श्री के समाधि स्थल डोंगरगढ़, छत्तीसगढ़ में विधि विधान के साथ संकलित कर भारतवर्ष में अलग-अलग स्थान पर स्थापना हेतु भेजा जा रहा है।

आज रविवार को यहां आचार्य श्री के चरण कमल की शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ श्री पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर दूसरी लाइन से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्ग, जयस्तंभ चौक, श्री द्वारिकाधीश मंदिर, छोटा सराफा, 9 वीं लाइन, 11 वीं लाइन से तारन तरण मार्ग होते हुए पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंची।

रास्ते में जगह-जगह विभिन्न समाज के सदस्यों और पदाधिकारियों ने चरण कमल के दर्शन किये। नागरिकों को संतचरणों के दर्शन एवं आरती करने का सौभाग्य शोभायात्रा के दौरान प्राप्त हुआ। यह चरण कमल श्री पारस नाथ दिगंबर जैन मंदिर में भी स्थापित होने जा रहे हैं।

ब्राह्मण समाज ने किया स्वागत

दिगंबर जैन मुनि पूज्य 108 विद्यासागर जी के प्रथम समाधि वर्ष में उनके चरण कमलों को श्री पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर दूसरी लाइन में विराजमान किया जा रहा है। इस अवसर पर मंदिर समिति ने शहर के मुख्य मार्ग से शोभायात्रा निकाली।
सर्वब्राह्मण समाज ने शोभायात्रा का स्वागत किया और चरण कमल की पूजा-अर्चना की। ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष जितेंद्र ओझा के नेतृत्व में स्वागत अवसर पर आचार्य मधुकर व्यास, नगर अध्यक्ष अशोक शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, तहसील अध्यक्ष अशोक दुबे, परशुराम सेना जिलाध्यक्ष प्रकाश दुबे, रजत मिश्रा, संतोष भारद्वाज, सौरभ शुक्ला, नवीन दुबे, संजय बाजपेयी, चुटई महाराज, रविन्द्र तिवारी, शैलेंद्र शर्मा, दीपक श्रोती, राकेश दुबे, शशांक तिवारी, प्रशांत भार्गव, अनिल तिवारी मुन्ना उपस्थित रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement
Noble Computer Services, Computer Courses
Royal Trinity
error: Content is protected !!