---Advertisement---

एमजीएम कॉलेज में भारतीय ज्ञान परंपरा, गणित एक विरासत विषय पर कार्यक्रम

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ एवं गणित विभाग के तत्वावधान में शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटारसी में शासन से प्राप्त निर्देशानुसार श्रीनिवासा रामानुजन के जन्मदिन पर गणित दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों का आयोजन किया। विद्यार्थियों के लिए प्राचीन भारतीय गणितज्ञ के जीवन परिचय एवं योगदान पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विद्यार्थियों ने प्राचीन गणितज्ञ आर्यभट्ट महावीराचार्य ब्रह्मगुप्त श्रीधराचार्य वराह मिहिर भास्कराचार्य श्री निवास रामानुजन आदि के जीवन परिचय एवं योगदान पर प्रकाश डाला।

विद्यार्थियों ने इन गणितज्ञों के योगदान को फ्लेक्स के माध्यम से भी प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के दूसरे दिन 20 दिसंबर 24 कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं श्री श्रीनिवास रामानुजन के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं सरस्वती वंदना के साथ किया। विभाग अध्यक्ष डॉ रश्मि तिवारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्राचीन भारतीय गणितज्ञ और वैज्ञानिकों ने आधुनिक ज्ञान की नींव रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है। गणित में भारतवर्ष का परचम प्राचीन समय से ही लहरा रहा है।

शून्य से लेकर अनंत तक की संख्याओं को प्रतिपादित करने का श्रेय भारत के महान गणितज्ञों को जाता है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता ने अपने स्वागत उद्बोधन में बताया कि हमारे वैदिक ऋषियों को अंकों का सम्यक ज्ञान था अंकगणित का उद्भव वैदिक साहित्य से होते हुए लौकिक साहित्य की ओर विकसित हुआ अंकगणित का प्रादुर्भाव भारतीय ज्ञान प्राचीन परंपरा की ही देन है।

विशिष्ट वक्ता प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार गुप्ता शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय उज्जैन ने आनलाइन माध्यम से भारतीय ज्ञान परंपरा एवं गणित विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भारतीय ज्ञान परंपरा को जानना एवं समझना विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य है। प्राचीन भारतीय शास्त्रों और इतिहास के श्लोकों में गणित के छुपे हुए तथ्यों से अवगत होना चाहिए। आपने वैदिक गणित के जनक गणितज्ञ स्वामी भारती कृष्ण तीर्थ के योगदान का उल्लेख भी किया ।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्राचीन भारतीय गणितज्ञों से संबंधित एक लघु फिल्म भी दिखाई। विद्यार्थियों के लिए बौद्धिक खेल प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम निम्नानुसार रहे भाषण प्रतियोगिता में प्रथम ऋचा यादव द्वितीय समा खान ,कोमल मनवारे तृतीय कुमकुम पटेल रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम जानकी साहू, दीक्षा तिवारी, द्वितीय स्नेहा चौरे प्रियंका पटेल, नीलम भट्ट, तृतीय रिया साहू, आर्यन मांडवी रहे।

गणित बौद्धिक खेल प्रतियोगिता में प्रथम आरती शर्मा, द्वितीय अंजली पटेल, तृतीय जानकी साहू रहे। विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किये गये। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सूसन मनोहर, डॉ. असुंता कुजूर, डॉ. व्हीके कृष्णा, डॉ. अर्चना शर्मा, डॉ. बिस्सा, डॉ. दिनेश भोजराव बनकर, राजेश कुमार एवं समस्त स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे। संचालन दीक्षा तिवारी एवं कुमकुम पटेल ने किया। आभार डॉ. राजेश कुमार ने किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.