होशंगाबाद। शासकीय नर्मदा महाविद्यालय (Govt NMV College) में आजादी का अमृत महोत्सव दांडी मार्च (Amrit Mahotsav Dandi march) की वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की 75 वीं वर्षगांठ विषय पर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का सम्बोधन किया गया। विद्यार्थियों ने कहा कि देश के 75 घटनाओं को इन दिनों में रेखांकित करें और साथ ही साथ 75 समूह बनाकर देश की स्वतंत्रता संग्राम की घटनाओं को चिन्हित करें ताकि आने वाली पीढ़ी के लिए देश का इतिहास सुरक्षित हो सके। कार्यक्रम के दूसरे चरण में गांधी जी और दांडी यात्रा पर केंद्रित संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ ओ एन चौबे ने कार्यक्रम को संबोधित कर कहा कि हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद रखें यही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। डॉ बीसी जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि देश का गौरवशाली इतिहास हमें नए भारत के निर्माण की प्रेरणा देता है। वाणिज्य विभाग अध्यक्ष डॉक्टर एस सी हर्णे स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख घटनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मेक इन इंडिया अभियान से आत्मनिर्भर बनने के द्वार खुलते हैं। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ हंसा व्यास ने विषय प्रवर्तन करते हुए स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि दांडी यात्रा राष्ट्रीय धरातल पर सामाजिक एकता सामाजिक संगठन की प्रतीक है। वह संदेश देती है कि एकता से ही देश का विकास और सुरक्षा संभव है। डॉक्टर कल्पना विश्वास ने अपने व्याख्यान में महात्मा गांधी के योगदान को समझाते हुए दांडी मार्च पर विस्तृत प्रकाश डाला और वर्तमान में उसकी उपयोगिता को संदर्भित किया। छात्र देवांश बैरागी ने देश का सबसे गौरवशाली समय 1857 से 1947 तक स्वर्ण काल के रूप में हमारी स्मृतियों में होना चाहिए। साथ ही शस्त्र बल के सहारे नहीं बल्कि आत्म बल से आजादी की लड़ाई जीती गई है। गांधी ने देश को पश्चिमीकरण के पिंजरे से निकालकर संस्कृति की ओर बढ़ने का आत्मविश्वास दिया। इस दौरान सभी शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
दांडी मार्च की वर्षगाठ पर कार्यक्रम का आयोजन

For Feedback - info[@]narmadanchal.com