---Advertisement---

सीएमओ सुरेखा जाटव और एई मीनाक्षी चौधरी का प्रमोशन

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • सीएमओ जाटव बनीं ए क्लास अफसर, चौधरी कार्यपालन यंत्री

इटारसी। नगरीय प्रशासन विभाग की वरिष्ठ अधिकारी सुरेखा जाटव को पदोन्नति का लाभ प्राप्त हुआ है। पदोन्नति के उपरांत वे अब क्लास बी से क्लास ए मुख्य नगर पालिका अधिकारी बन गई हैं। इसी तरह से इटारसी नगर पालिका में पदस्थ एई मीनाक्षी चौधरी भी अब कार्यपालन यंत्री के पद पर पदोन्नत की गई हैं। सहायक यंत्री मीनाक्षी चौधरी को पदोन्नति के उपरांत कार्यपालन यंत्री बनाया गया है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उप सचिव द्वारा इसके आदेश जारी किए गए हैं।पदोन्नति के बाद उनकी पदस्थापना ईई (कार्यपालन यंत्री) स्तर पर होने पर उनके अधीन पूरे संभाग की नगर निगम, नगर पालिकाएं एवं नगर परिषदों के विकास एवं तकनीकी कार्यों की जिम्मेदारी रहेगी।

वर्तमान में सुरेखा जाटव नगर पालिका परिषद इटारसी में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही उन्हें नगर पालिका परिषद रायसेन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है, जहां वे प्रशासनिक एवं विकास कार्यों की नियमित निगरानी कर रही हैं। सुरेखा जाटव अपनी कार्यकुशलता, प्रशासनिक दक्षता तथा जनहित के कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जानी जाती हैं। उनके नेतृत्व में स्वच्छता, राजस्व वसूली, आधारभूत अधोसंरचना विकास तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। अब सुरेखा जाटव से नगर निगम में आयुक्त के रूप में सेवाएं ली जा सकेंगी। उनकी पदोन्नति पर नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों तथा शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

पूर्व सीएमओ भी पदोन्नत

बता दें कि इटारसी नगर पालिका में इससे पहले रहे कुछ पूर्व सीएमओ भी क्लास ए अफसर बनाये गये हैं। इनमें अक्षत बुंदेला, हेमेश्वरी पटले, संदीप श्रीवास्तव का नाम शामिल है। इसके अलावा इटारसी नगर पालिका में पदस्थ सहायक यंत्री मीनाक्षी चौधरी का भी प्रमोशन हो गया है। वे अब कार्यपालन यंत्री बनायी गयी हैं।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रही हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.