---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

नहरों में पानी कम करने का विरोध, मंगलवार को अधिकारियों का घेराव

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। मुख्य नहर (Main Canal) से अपनी मूंग की फसल के लिए पानी ले रहे किसान को उच्च अधिकारियों के मौखिक आदेश से स्थानीय अधिकारी रोक रहे हैं। पिछले दो दिन से किसानों द्वारा सायफन (Siphon), विद्युत मोटर (Electric Motor), डीजल पंप (Diesel Pump) से की जा रही सिंचाई को बंद करा रहे और साइड कैनाल (Side Canal) का लेबल (Label) कम करके पानी हरदा (Harda) भेजने की व्यवस्था की जा रही है। जबकि नर्मदापुरम के किसानों को पानी की महती आवश्यकता है, हरदा को पर्याप्त पानी दिया जा चुका है, नर्मदापुरम (Narmadapuram) के किसानों को पानी लेने से रोकने का विरोध किसान करने का मन बना रहे हैं। मंगलवार से किसान बड़ी संख्या में अधिकारियों का तीखा विरोध करेंगे। आज क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन (Krantikari Kisan Mazdoor Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लीलाधर सिंह राजपूत, जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह सोलंकी, यूथ विंग जिलाध्यक्ष अरुण पटेल, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र पटेल, नर्मदापुरम ब्लॉक अध्यक्ष मोनू चौहान, डोलरिया तहसील अध्यक्ष मोनिस राजपूत, डोलरिया तहसील महामंत्री देवेंद्र पटेल, नोहर ग्राम इकाई अध्यक्ष रामकिशोर मेहरा, बलराम व्यास, कमल किशोर यादव, मंगल यादव प्रवीण चौधरी एवं किसान नहरों पर पहुंचे थे।

canal
जिला पंचायत (Zilla Panchayat)सदस्य एवं किसान विजय बाबू चौधरी ने कहा कि हरदा को पानी देना प्रारंभ किये हुए लगभग 53 दिन हो चुके हैं, वहां चार पानी लगभग सभी किसान दे चुके हैं, जबकि नर्मदापुरम जिले के किसानों को पानी मिलते हुए अभी महज 40 दिन ही हुए हैं। ऐसे में हमें पानी की महती आवश्यकता है, तो हमें रोका जा रहा है।

किसानों से सौतेला व्यवहार

क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी आज नहरों पर पहुंचे और कहा कि किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर हरदा जिले को पानी पहुंचाया जा रहा है। नर्मदापुरम जिले की सभी माइनर (Minor) नाममात्र गेज के साथ चलाई जा रही हैं जिससे जिले के किसानों की मूंग फसल में सिंचाई नहीं हो पा रही है। नहर से सायफन, विद्युत पंप, डीजल पंप नहर विभाग द्वारा बंद कराए जा रहे हैं।

20 मई पानी देने की घोषणा

नहर विभाग द्वारा घोषणा की जा चुकी है कि 20 मई तक ही सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। हरदा जिले के लिए 23 मार्च को पानी छोड़ा गया था जिसे आज 54 दिन हो चुके हैं, जबकि नर्मदापुरम जिले को 5 अप्रैल को सिंचाई के लिए पानी मिला जिसे आज मात्र 40 दिन ही हुए। यहां मूंग को पानी की अत्यंत आवश्यकता होने के बावजूद पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

उत्पादन गिरेगा, होगा नुकसान

समय पर पानी नहीं मिलने से मूंग की फसल का उत्पादन गिरेगा और किसानों को करोड़ों का नुकसान होगा। क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन ने मांग की है कि नर्मदापुरम जिले की सभी उपनहरों में आज से ही 30 मई तक पर्याप्त मात्रा में पानी चलाया जाए जिससे किसानों की मूंग फसल को बचाया जा सके, 17 मई, मंगलवार प्रात: 11 बजे विभाग के एसई कार्यालय (SE Office) का घेराव करेंगे।

 

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.