इटारसी। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर नगर कांग्रेस कमेटी (Nagar Congress Committee), इटारसी द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के विरोध में 20 फरवरी 2021 को नगर बंद किया जाएगा। इस प्रदेश व्यापी बंद में कांग्रेस ने व्यापारियों से सहयोग का अनुरोध किया है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर ((Nagar Congress Adhyaksh Pankaj Rathor) ने बताया शनिवार 20 फरवरी को सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक आधे दिन का सांकेतिक बंद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) एवं गैस सिलेंडर (Gas cylinder) की अनियंत्रित कीमतों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former Chief Minister Kamal Nath) ने दोपहर 2 बजे तक आधे दिन के प्रदेशव्यापी बंद का आव्हान किया है।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर विरोध

For Feedback - info[@]narmadanchal.com