---Advertisement---

स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन, 1 अगस्त को कंपनी करेगी आमसभा

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी द्वारा लगाये जा रहे स्मार्ट मीटर का विरोध नर्मदापुरम जिले में सबसे अधिक इटारसी क्षेत्र में ही हो रहा है। आज भी पथरोटा से जुड़े क्षेत्र के लोगों ने स्मार्ट मीटर के माध्यम से भारी भरकम बिल आने की शिकायत लेकर पथरोटा विद्युत सब स्टेशन पर प्रदर्शन किया और किसी भी हालत में स्मार्ट मीटर नहीं लगाने की अपनी मांग दोहरायी। पथरोटा ग्रामीणों का कहना है कि स्मार्ट मीटर के कारण उनकी कमाई का ज्यादातर हिस्सा बिजली बिल में जा रहा है जिससे उनका घर चलाना मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों ने कहा कि स्मार्ट मीटर हटाकर तुरंत पुराने मीटर लगाएं और स्मार्ट मीटर लगने के बाद से अब तक के सभी बढ़े हुए बिल माफ किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिन के भीतर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो ग्रामवासी और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उग्र प्रदर्शन करेंगी।

अधिक बिल आने की शिकायत

आंदोलनकारियों का कहना है कि गांव में स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनके बिजली बिल पहले से 3 से 4 गुना ज्यादा आ रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे पुराने मीटर के हिसाब से बिजली बिल जमा करेंगे। उन्होंने अपनी शिकायत कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मयूर जायसवाल को बताई, जो स्वयं बिजली दफ्तर पहुंचे और अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा की। इस दौरान असिस्टेंट इंजीनियर सतीश पटेल ने आश्वासन दिया कि अगर कहीं गड़बड़ी पाई जाती है, तो मीटर बदल दिए जाएंगे।

स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने 1 अगस्त को आम सभा

मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आम उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर से होने वाले लाभ और स्मार्ट मीटर को लेकर जनसामान्य में फैली भ्रांतियों को दूर करने हेतु इटारसी संभाग में एक आम सभा का आयोजन किया जा रहा है। कंपनी ने बताया है कि यह आम सभा 1 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजे से इटारसी में आयोजित होगी। सोनासांवरी पंचायत भवन में होने वाली इस आम सभा में प्रशासन की ओर से तहसीलदार उपस्थित रहेंगे जबकि जन समुदाय से संवाद करने के लिए इटारसी संभाग के उप महाप्रबंधक सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कंपनी ने कहा है कि इस आम सभा में सभी गणमान्य व्यक्ति व उपभोक्ता शामिल होकर स्मार्ट मीटर की गणना एवं स्मार्ट मीटर लगने से होने वाले लाभ के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही स्मार्ट मीटर से संबंधित विभिन्न प्रकार की भ्रांतियों को बिजली कंपनी के अधिकारियों द्वारा दूर किया जाएगा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.