---Advertisement---

आयुक्त लोक शिक्षण से अभद्रता का विरोध, नर्मदापुरम में शिक्षा विभाग के अमले की कलम बंद हड़ताल

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। भोपाल स्थित लोक शिक्षण संचालनालय में आयुक्त अभिषेक सिंह और अधिकारियों के साथ हुई अभद्रता व हिंसा के प्रयास के विरोध में नर्मदापुरम में भी आक्रोश फूट पड़ा है। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रांतीय आह्वान पर 21 अगस्त से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों ने काम बंद कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

भोपाल स्थित लोक शिक्षण संचालनालय कार्यालय में आयुक्त लोक शिक्षण अभिषेक सिंह एवं वहां कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ धरना दे रहे समूह द्वारा की गई अभद्रता, अशिष्टता और हिंसा के प्रयास से पूरे प्रदेश के लोक सेवकों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। इस घटना के विरोध में स्कूल शिक्षा विभाग के समस्त संगठनों के प्रांतीय आह्वान पर 21 अगस्त से पूरे प्रदेश सहित नर्मदापुरम जिले में सविनय कार्य अवज्ञा आंदोलन शुरू कर दिया गया है।

कर्मचारियों में असुरक्षा का माहौल

घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय नर्मदापुरम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक सभा का आयोजन किया। कर्मचारियों ने कहा कि इस घटना से शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न हुआ है और लोक सेवक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाए।

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

घटना से आक्रोशित नर्मदापुरम डीईओ कार्यालय के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने कलम बंद हड़ताल कर कार्यालय परिसर में धरना दिया। कर्मचारियों की मांग है कि शासकीय कार्य में बाधा डालने और अधिकारियों से अभद्रता करने वाले दोषियों पर नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रही हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.