- – लाइन बाक्स बंद करने के विरोध में गार्ड, लोको पायलट शामिल होंगे
इटारसी। पश्चिम मध्य रेलवे मजदूर संघ मुख्य शाखा द्वारा कल 27 सितंबर 24 को दोपहर 12 से 1 बजे तक स्टेशन प्रबंधक कार्यालय इटारसी के सामने प्लेट फार्म नंबर 1 पर लाइन बॉक्स बंद करने के विरोध में समस्त गार्ड, लोको पायलट एवं रनिंग लाइन के साथियों द्वारा विरोध सभा, गेट मीटिंग रखी गई है।
इस अवसर पर संयुक्त महामंत्री आरके शर्मा, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष नितिन परमार, मंडल कोषाध्यक्ष भागीरथ मीणा, इटारसी कोऑर्डिनेटर कुंदन अगलावे के नेतृत्व में मुख्यालय कार्यकारिणी सदस्य महाकालेश्वर कश्यप, राजेश गौर, नितिन ओनकार, संजय कैचे, आकाश यादव के मार्गदर्शन में एवं इटारसी की सभी शाखाओं के अध्यक्ष सचिव की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगी।
मुख्य शाखा के अध्यक्ष प्रीतम तिवारी सचिव योगेश चौरे ने समस्त इटारसी की शाखाओं से अपील की है कि दोपहर 12 बजे स्टेशन प्रबंधक कार्यालय के सामने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर तिरंगे झंडे को मजबूत बनाएं, उसके बाद तिरंगे झंडे का काफिला डीजल शेड की और कूच करेगा जहां पर दोपहर 3:45 पर आम सभा होगी। मुख्य शाखा के अध्यक्ष प्रीतम तिवारी ने सभी पदाधिकारियों से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में दोपहर 12 स्टेशन प्रबंधक कार्यालय के सामने उपस्थित हों।










