---Advertisement---

दिव्यांग 69 बच्चों को विभिन्न उपकरण प्रदान किये

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

सिवनी मालवा। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी मालवा में विकासखंड स्तरीय दिव्यांग बच्चों के सहायक उपकरण वितरण हेतु कार्यक्रम का आयोजन राज्य शिक्षा केंद्र एवं एलिमिको टीम जबलपुर (ALIMICO Team Jabalpur) के सहयोग से किया गया।मुख्य अतिथि सांसद राव उदय प्रताप सिंह (MP Rao Uday Pratap Singh) एवं विधायक प्रेम शंकर वर्मा (MLA Prem Shankar Verma) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुल 69 दिव्यांग बच्चों को विभिन्न प्रकार के उपकरण प्रदान किए। प्रमुख उपकरणों में 4 व्हील चेयर 18 सीपी चेयर 24 एमआर किट, 21 कैलिपर्स, दो ब्रेल किट, 5 रोलेटर एवं 4 वैशाखी वितरित की। सांसद ने अपने उद्बोधन में दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोडऩे एवं उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रयासों पर जोर देने की बात कही। विधायक प्रेम शंकर वर्मा ने दिव्यांग बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु सभी से सामूहिक प्रयास करने हेतु कहा।
अतिथि के रूप में रघुवीर सिंह राजपूत (Raghuveer Singh Rajput), रिंकू जैन (Rinku Jain), वरुण पटेल (Varun Patel), श्रीमती प्रीति शुक्ला (Smt. Preeti Shukla), कल्पेश अग्रवाल (Kalpesh Agarwal), राममोहन राजपूत (Rammohan Rajput), जसवंत साहू (Jaswant Sahu), प्रदीप रघुवंशी (Pradeep Raghuvanshi) (मल्लू रघुवंशी) पुष्पेंद्र बुंदेला (Pushpendra Bundela), दिलीप अग्रवाल (Dilip Agarwal), कृष्णा व्यास (Krishna Vyas), दीपक अग्रवाल (Deepak Agarwal), शैलेंद्र गौर (Shailendra Gaur), कैलाश पटेल (Kailash Patel), संदीप सिंह तंवर (Sandeep Singh Tanwar) आदि अतिथि उपस्थित रहे।
जनपद शिक्षा केंद्र के माध्यम से हुए कार्यक्रम में विशेष रूप से एपीसी संतोष ठाकुर, बीईओ श्याम रघुवंशी, बीआरसीसी संतोष शर्मा, एमआरसी पूर्णिमा त्रिपाठी, बीएमओ श्रीमती कांति बाथम, जबलपुर की टीम से स्वाति गिरी, धीरज कुमार, सचिन सक्सेना उपस्थित रहे। मंच का संचालन विजय सिंह राजपूत ने किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.