---Advertisement---

प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग से कार्यकर्ताओं में भरा जोश जुनून और उमंग : अवधेश तिवारी

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। बजरंग दल के सात दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन दिवस पर शिक्षार्थियों के द्वारा विशाल पथ संचलन रैली विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्रि सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्कूल प्रांगण से लेकर धोखेड़ा ग्राम के अंदर तक घुमाते हुए निकाली गई। इसके पहले सुरेंद्र सिंह ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को पुतला दहन करने एवं ज्ञापन सौंपने की विधि समझाई और पुलिस बैरिकेटिंग के दौरान किस प्रकार सावधानी बरतनी चाहिए उसकी पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई। तत्पश्चात आतंकवाद का पुतला फूंका गया।तदोपरांत आग लगी हुई गोल रिंग व रॉड में शिक्षार्थियों ने निकल कर लंबी एवं ऊंची कूंद लगाई।

प्रांत संयोजक अवधेश तिवारी ने कहा कि इन सभी गतिविधियों से कार्यकर्ताओं में जोश जुनून और उमंग का संचार हुआ।इस दौरान विहिप प्रांत सह मंत्री जितेंद्र सिंह चौहान, प्रांत सह संयोजक बजरंग दल लोकेश मालवीय, प्रांत सह धर्माचार्य प्रमुख शिव राठौर,प्रांत सुरक्षा प्रमुख श्रीकांत पटेल,प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख राजकुमार,मुरैना विभाग संयोजक व शारीरिक प्रमुख शिक्षक मनीष शर्मा,प्रांत के प्रशिक्षण प्रमुख प्रताप सिंह सिकरवार, वेदराम, राजा, जिलाध्यक्ष डॉ सुभाष दुबे, वर्ग प्रबंधक जिला मंत्री चेतन राजपूत,जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनूप तिवारी, जिला संयोजक नितिन मेषकर, नगर कार्यकारी अध्यक्ष महेश वालेचनी, उपाध्यक्ष अनुरुद्ध चंसौरिया,नगर मंत्री यश शर्मा,नगर संयोजक संदीप यदुवंशी, गोरक्षक त्रिवेंद्र चंदेले, वीरू बाथरी, संदीप चौरे, सूरज ठाकुर, राज श्रीवास, आकाश मेहरा, मुकेश धन्यासे, सुशील गौहर, सनूप सिंह यदुवंशी, महेंद्र नामदेव,आयुष योगी, राम योगी,देव के साथ अन्य प्रखंडों के पदाधिकारी एवं विभिन्न जिलों से प्रशिक्षण प्राप्त करने आए 130 बजरंग दल कार्यकर्ता, ग्रामीण उपस्थित रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.