इटारसी। सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा गुरुवार 5 मई को इटारसी आ रहे हैं। मिश्रा यहां सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित परशुराम जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद रात 8 बजे त्रिशला नंदन गार्डन, पुरानी इटारसी पहुंचेंगे।पं.प्रदीप मिश्रा जी भक्त मंडल समस्त समाज व महिला मंडल के तत्वावधान में पंडित प्रदीप मिश्रा के सम्मान में यहां कार्यक्रम आयोजित किया है। पंडित प्रदीप मिश्रा यहां भक्तों को आशीर्वचन देंगे। भक्त मंडल ने सभी से यहां उपस्थित होने का आग्रह किया है। पंडित मिश्रा के दर्शनों हेतु आने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने वाहन पार्किंग, निकासी के व्यापक इंतजाम किए हैं। कई सड़कों पर रूट डायवर्ट किया है। समारोह स्थल के आसपास सुरक्षा के इंतजाम भी रहेंगे।
पं. प्रदीप मिश्रा पुरानी इटारसी में देंगे आशीर्वचन


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








