होशंगाबाद। कोरोना के नए वेरिएंट की शुरूआत हुई है। इसको लेकर अब फिर सावधानी रखने के लिए सीएम ने आदेश जारी किए है। बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने सीहोर जिले के ग्रामीण अंचलों में आम जनता को फेस मास्क के उपयोग के लिए समझाइश दी। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए फेस मास्क के उपयोग का जागरूकता अभियान प्रारंभ किया। मुख्यमंत्री अन्य नगरों और कस्बों में भी अभियान के तहत लोगों को जागरूक करेंगे। मुख्यमंत्री सलकनपुर (Salkanpur) में फेस मास्क वितरित किए और अपने हाथों से उन लोगों को लगाए, जो इसका उपयोग नहीं कर रहे थे। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का अनुरोध भी किया। उन्होंने कहा कि वैक्सीन के दोनों डोज लगवाएं। तभी हम कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को रोक पाने में पूरी तरह सफल होंगे।
सलकनपुर से प्रारंभ हुआ मास्क लगवाने का जन-जागरूकता अभियान
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement










