---Advertisement---

‘धरती आबा’ कार्यक्रम के तहत आदि सेवा केंद्रों पर जनसुनवाई, 400 से अधिक आवेदन प्राप्त

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

रीतेश राठौर केसला/इटारसी। जननायक भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के समापन वर्ष के उपलक्ष्य में संचालित ‘धरती आबा कार्यक्रम’ के तहत, ब्लॉक केसला में गुरुवार को सभी 33 आदि सेवा केंद्रों पर जनसुनवाई का आयोजन किया। इस जनसुनवाई में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित 400 से अधिक आवेदन सौंपे, जिनका उद्देश्य शासकीय योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना और ग्राम विकास को गति देना है।

अभियान का उद्देश्य और कार्यप्रणाली

यह विशेष अभियान 17 सितंबर से आदि कर्म योगी योजना के विस्तार के रूप में चल रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य ‘विजन 2030’ को ध्यान में रखते हुए ग्राम विजन प्लान तैयार करना और प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में, ग्रामों के संसाधन मानचित्र और भौगोलिक मानचित्र तैयार किए हैं। इन मानचित्रों की सहायता से संसाधनों की वास्तविक स्थिति को ट्रेस किया जा रहा है, जिससे योजनाओं को अधिक प्रभावी तरीके से लागू किया जा सके।

मुख्य समस्याएं और उपस्थिति

जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों द्वारा प्राप्त आवेदनों में प्रमुख रूप से जो मांगें आयीं उनमें आवास की सुविधा, पेयजल की व्यवस्था, सड़क निर्माण, खेलकूद मैदान का विकास, स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करना और आधार सुधार संबंधी कार्य शामिल हैं। मॉडल ग्राम ताकू में आयोजित मुख्य जनसुनवाई में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) नीलेश कुमार शर्मा, जनपद सीईओ श्रीमती सुमन खातरकर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती आशा मौर्य सहित स्वास्थ्य विभाग, पीएचई विभाग के अधिकारी, और नोडल अधिकारी सुजीत मिश्रा व श्रीमती शक्ति राजपूत, आदि सहयोगी एवं आदि साथी उपस्थित रहे।

एसडीएम नीलेश कुमार शर्मा ने ग्रामीणों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। इस अभियान का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को तेज करना और हर परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करना है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.