नर्मदापुरम। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को अपने अल्प प्रवास के दौरान नर्मदापुरम जिले पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आगमन पर बुधनी स्थित ट्राइडेंट हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक सीतासरन शर्मा, लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव, सिवनी मालवा विधायक प्रेम शंकर वर्मा, पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा मध्य प्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष अध्यक्ष पीयूष शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति पवन शुक्ला, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह, पूर्व नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल सलकनपुर समिति के अध्यक्ष महेश उपाध्याय एवं सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस दौरान कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण एस. थोटा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु जैन सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।











