इटारसी। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान (Chief Minister’s Public Service Campaign) के तहत बुधवार 27 सितंबर को जिले की समस्त शासकीय एवं निजी गौशालाओं (Gaushalas) में गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया।
कमिश्नर नर्मदापुरम माल सिंह (Commissioner Narmadapuram Mal Singh) ने भी जिले के केसला ब्लाक (Kesla Block) पहुंचकर यहां गौशाला में गौ सेवा की। उन्होंने गौमाता का पूजन कर उन्हे गुड एवं चारे का सेवन कराया। उन्होंने गौशाला में व्यवस्था का जायजा भी लिया। इस दौरान पशुपालन विभाग द्वारा गौशाला की सभी 89 पशुओं को लंपी वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण किया। साथ ही आवश्यक दवाईयां भी खिलाई। गौशाला में गौ आधारित उत्पादों के विक्रय के स्टाल भी लगाए। कमिश्नर मालसिंह ने इस अवसर पर गौशाला परिसर में पौध रोपण भी किया। इस अवसर जनपद अध्यक्ष केसला गंगाराम कलमे, जनपद सीईओ वंदना कैथल, नायब तहसीलदार दीप्ति चौधरी तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।
जनसेवा पखवाड़ा : कमिश्नर ने केसला गौशाला में की गौसेवा


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement









