होशंगाबाद। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में कोरोना नियंत्रण के लिये सभी माकूल व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। इन व्यवस्थाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाने के लिये विभिन्न संचार माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है। एनएचएम द्वारा तैयार की गई वेबसाइटhttp://sarthak.nhmmp.gov.in/covid/facility-bed-occupancy-dashboard/ पर प्रत्येक जिले के निजी और सरकारी अस्पतालों में खाली बिस्तरों की संख्या, आइसोलेशन बेड्स, ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड्स और आईसीयू एवं एचडीयू बेड्स की जानकारी उपलब्ध रहेगी। यह जानकारी क्यू.आर. कोड को स्केन कर भी प्राप्त की जा सकती है।
आमजन को एक क्लिक पर मिलेगी बेड्स की जानकारी

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement










