इटारसी। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज से हडपसर (पुणे) के बीच 5-5 फेरों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन (04107/04108) चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन से बीना, रानी कमलापति और इटारसी स्टेशन के यात्रियों को भी सीधी सुविधा मिलेगी।
ट्रेन 04107 प्रयागराज से हडपसर 21 अक्टूबर से 18 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को प्रयागराज से रात 10:20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बीना रात 11:35, रानी कमलापति रात 02 और इटारसी रात 03:35 होते हुए अगले दिन शाम 07:30 बजे हडपसर पहुंचेगी।
ट्रेन 04108 हडपसर से प्रयागराज 22 अक्टूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को हडपसर से रात 10:40 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन इटारसी दोपहर 12:20, रानी कमलापति दोपहर 02:15) और बीना शाम 04:45 होते हुए सुबह 06:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।










