पल्स पोलियो अभियान 31 जनवरी से 2 फरवरी तक

पल्स पोलियो अभियान 31 जनवरी से 2 फरवरी तक

होशंगाबाद। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान (National Pulse Polio Campaign) का आयोजन 31 जनवरी से 2 फरवरी तक किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश कौशल (Chief Medical and Health Officer Dr. Dinesh Kaushal) ने उक्ताशय की जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्र स्तर पर पल्स पोलियो का प्रारंभ महामहिम राष्ट्रपति द्वारा किया जाएगा। जिले में पल्स पोलियो हेतु 0 से 5 वर्ष तक के 1 लाख 51 हजार 58 बच्चो को पोलियो दवा पिलाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें विकासखंड बाबई में 14923, सोहागपुर में 19091, पिपरिया में 21547, बनखेड़ी 15635, सुखतवा में 11420, डोलरिया में 10855, सिवनीमालवा में 21004, इटारसी में 17864 एवं होशंगाबाद में 17681 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जावेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि पल्स पोलियो अभियान कोविड-19 टीकाकरण सत्र एवं नियमित टीकाकरण सत्र को प्रभावित न करते हुए संचालित किया जाएगा।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
error: Content is protected !!