---Advertisement---
Learn Tally Prime

पुणे-दानापुर-पुणे होली विशेष ट्रेन 03-03 ट्रिप इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेगी

By
On:
Follow Us

इटारसी। होली पर्व के लिए रेलवे हर वर्ष यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने विशेष ट्रेनें चलाता है। रेलवे ने इस वर्ष भी विशेष ट्रेनें चलाना प्रारंभ किया है। होली पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 01481/01482 पुणे-दानापुर-पुणे होली विशेष ट्रेन (03-03 ट्रिप) चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी। गाड़ी संख्या 01481 पुणे-दानापुर होली विशेष ट्रेन 10 मार्च 2025, 14 मार्च 2025 एवं 17 मार्च 2025 को पुणे स्टेशन से रात 19.55 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन सुबह 11.15 बजे इटारसी एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सुबह 05.00 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 01482 दानापुर-पुणे होली विशेष ट्रेन 12 मार्च 2025, 16 मार्च 2025 एवं 20 मार्च 2025 को सुबह 06.45 बजे दानापुर स्टेशन से प्रस्थान कर, अगले दिन रात 01.50 बजे इटारसी एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए दोपहर 17.35 बजे पुणे स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी के हाल्ट, कोच संरचना

यह गाड़ी दोनों दिशाओं में पुणे जंक्शन, दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड जंक्शन, जलगांव जंक्शन, भुसावल जंक्शन, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदन महल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस विशेष ट्रेन में 08 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी, 07 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एवं 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के डिब्बे सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement
Royal Trinity
error: Content is protected !!