इटारसी। मेहरागांव (Mehragaon) में स्कूल (School) के सामने दो युवकों ने शराब लेने की बात पर से झगड़ा होने पर जातिसूचक शब्दों से संबोधित करते हुए गालियां देकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस (police) से मिली जानकारी के अनुसार आरके टेलर (taylor)के सामने वाली गली नाला मोहल्ला में रहने वाले पवन पिता रमेश मेहरा 24 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि सागर चौरे उर्फ दिलजले और सागर के भाई छोटू ने शराब लेने की बात पर से झगड़ा करके उसे नीच जाति का कहकर अपमानित किया। आरोपियों ने गालियां दीं और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
शराब की बात पर झगड़ा, दिलजले ने दी जान से मारने की धमकी

Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement









