---Advertisement---

प्रश्न पत्र वेबसाइट पर हुए अपलोड, 14 सितंबर को मिलेंगे विद्यार्थियों को

By
On:
Follow Us

जिले में 151 संग्रहण केंद्र बने

होशंगाबाद। शासकीय गृहविज्ञान महाविद्यालय Government Home Science College प्राचार्य डाॅ. कामिनी जैन Principal Dr. Kamini Jain ने बताया कि बरकतउल्ला विवि Barkatulla university की बेवसाइट पर स्नातक अंतिम वर्ष Final year of graduation एवं स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर Postgraduate fourth semester तथा डिप्लोमा कोर्स बी.एड. Diploma Course B.Ed. आदि के प्रश्नपत्र गुरूवार को 10 बजे अपलोड Upload कर दिए गए थे। विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र 14 सितंबर को वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगें। विद्यार्थी इनके उत्तर अपनी उत्तपुस्तिका में लिखेंगें। साथ ही याद रहे कि उत्तरपुस्तिका अधिकतम 16 पेज की हो। पुस्तिका के साथ प्रवेश पत्र की फोटो काॅपी विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित प्रथम पेज पर लगाना अनिवार्य होगा।

जिले में बने 151 संग्रहण केंद्र
जिले में 15 और 16 सिंतबर को जिले में बनाए 151संग्रहण केंद्रो में से सभी संग्रहण केंद्रो पर अपनी उत्तरपुस्तिाक जमा कर सकते हैं। जिले से बाहर के महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थी को संबंधित जिले के अग्रणी काॅलेज में आनसर सीट को स्पीड पोस्ट कर सकते हैं। डाॅ कामिनी ने बताया कि 151 केंद्रो पर 10 रूट चार्ट है जिनमें 40 प्राध्यापकों को जोनल प्रभारी नियुक्त किया गया है। जो संग्रहण केंद्रो का निरीक्षण करेंगे। सभी केंद्रो की रिपोर्ट गूगल फार्म से उपलब्ध कराएगें।

महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डाॅ. श्रीकान्त दुबे ने बताया कि स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर के स्वध्यायी ऐटीकेटी एवं पूर्व विद्यार्थी आंतरिक मूल्यांकन उत्तर पुस्तिका किसी भी संग्रहण केन्द्र पर दिनाॅक 15 एवं 16 सितम्बर को जमा कर सकते है। आंतरिक मूल्यांकन हेतु प्रश्नपत्र सभी अग्रेषण महाविद्यालय द्वारा अपने महाविद्यालय की बेवसाईट पर अपलोड कर दिए गए है। असुविधा होने पर काॅलेज में संपर्क करें।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.