---Advertisement---

जीनियस द्वारा ग्रैंड एवेन्यू कॉलोनी में क्विज कांटेस्ट आयोजित

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। ग्रैंड एवेन्यू कॉलोनी (Grand Avenue Colony) में क्विज कांटेस्ट (Quiz Contest) का आयोजन जीनियस प्लानेट स्कूल (Genius Planet School) ने किया। इस अवसर पर संचालक जाफऱ सिद्दीकी एवं मनीता सिद्दीकी के मुख्य आतिथ्य में किया।
क्विज में 60 सिलेक्टेड (Selected) बच्चों के बीच में कॉम्पिटीशन (Competition) हुआ। कक्षा 1 से लेकर पांचवी क्लास तक की 5 टीम बनी एवं छठवीं से लेकर 10 वीं तक की 5 टीम बनी। टीमों के अलग-अलग नाम रखे। जूनियर कैटेगरी (Junior Category) पिंक पैंथर (Pink Panther) की टीम सबसे ज्यादा अंक हासिल करके विजेता बनी है। सीनियर कैटेगरी (Senior Category) में वाइट टाइगर (White Tiger) विजेता बनी।
कार्यक्रम की संयोजक विजडम कोचिंग (Wisdom Coaching) की संचालिका निशा चतुर्वेदी ने बताया कि बच्चों की तैयारी पिछले 1 महीने से चल रही, जिसमें सुप्रिया कुमारी, शुभी चौधरी, संगीता सैनी एवं राधिका चौधरी एवं अभिषेक जैन का सहयोग मिला। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को अतिथि जीनियस प्लानेट स्कूल के संचालक जाफर सिद्दीकी एवं श्रीमती मनीता सिद्दीकी ने मैडल एवं ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर जाफऱ मनीता सिद्दीकी ने बच्चों के इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम को सराहा और कहा कि कोरोना के बाद इस तरह की गतिविधियां बहुत आवश्यक है, कार्यक्रम का संचालन राकेश दुबे ने किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.