इटारसी। संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर के विचारों को साहित्य के माध्यम से जन-जन तक पहुंचने वाले देशभर के साहित्यकारों का सम्मेलन औरंगाबाद महाराष्ट्र में संपन्न हुआ। सम्मेलन में डॉ अंबेडकर के विचारों को साहित्य के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने के साथ समाज के शोषित-पीडि़त लोगों के अधिकारों के लिये आवाज उठाने वाले साहित्यकारों को कबीर साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में इटारसी की साहित्यकार श्रीमती राधा मैना प्रिया को अंतर्राष्ट्रीय कबीर साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि राधा मैना प्रिया लंबे समय नगर इटारसी और पूरे मध्यप्रदेश में शोषित पीडि़त जनों की सेवा मे और उनके अधिकारों को लेकर कार्य कर रही हंै। श्रीमती मैना को सम्मान प्राप्त होने पर नगर के समस्त साहित्यकारों एवं वाल्मीकि समाज ने हर्ष व्यक्त किया है।