---Advertisement---

मवेशियों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाएगा ‘रेडियम कवच’, पुलिस और लायंस क्लब की अनूठी पहल

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। वर्षा ऋतु में जलभराव के कारण सड़कों पर आकर बैठने वाले मवेशियों की वजह से होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए नर्मदापुरम पुलिस ने एक सराहनीय पहल की है। पुलिस अधीक्षक साईंकृष्णा एस थोटा के मार्गदर्शन एवं एएसपी अभिषेक राजन के निर्देशन में यातायात पुलिस ने लायंस क्लब के सहयोग से मवेशियों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने का विशेष अभियान शुरू किया है।

इस अभियान के तहत रात के अंधेरे में वाहन चालकों को मवेशी दूर से ही नजर आ सकें, इसके लिए उनके गले में रेडियम पट्टियां और सींगों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। डीएसपी (यातायात) संतोष मिश्रा की मौजूदगी में होटल आनंद में लायंस क्लब के पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद इस जनहितकारी अभियान का आगाज किया गया।

प्रथम चरण में चक्कर रोड से लेकर फोरलेन मार्ग तक करीब 50 मवेशियों को यह ‘रेडियम कवच’ पहनाया। कार्यक्रम में लायंस क्लब के वरिष्ठ सदस्य डीएस दांगी, डॉ. अतुल सेठा, अध्यक्ष हरि सिंह चौहान, सचिव पवन शुक्ला, सूबेदार विनय अडलक सहित पुलिस व लायंस क्लब के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि वे बारिश के मौसम में रात को वाहन चलाते समय गति सीमित रखें और सतर्क रहें।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.