रघुवंशी पुन: मप्र शासकीय शिक्षक संगठन के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष नियुक्त

Post by: Rohit Nage

Raghuvanshi again appointed Senior Provincial Vice President of Madhya Pradesh Government Teachers Organization
Bachpan AHPS Itarsi

इटारसी। मध्य प्रदेश शासकीय शिक्षक संगठन की प्रदेश अध्यक्ष राकेश दुबे कटनी ने महामंत्री अशोक देवराले हरदा के प्रस्ताव एवं संजीव त्रिपाठी संगठन सचिव की सहमति से पुन: तीन वर्ष के लिए राम मोहन रघुवंशी प्रभारी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोमलवाड़ा विकासखंड सिवनी मालवा को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, नियुक्त किया है।

वहीं राजेश पांडे माध्यमिक शिक्षक माध्यमिक शाला सांगाखेड़ा कलॉ को संभागीय अध्यक्ष नर्मदा पुरम संभाग तथा महेश विश्वकर्मा विज्ञान शिक्षक शासकीय हाई स्कूल शुक्करवाड़ा विकासखंड माखन नगर को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। समस्त पदाधिकारी शासकीय शिक्षक संगठन की नीतियों के तहत एवं संगठन के संवर्ग एवं संगठन के हित में कार्य करेंगे एवं संगठन का विस्तार भी करेंगे। नियुक्ति होने पर सभी शुभचिंतकों ने बधाई दी है।

error: Content is protected !!