इटारसी। शहर में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत इटारसी पुलिस ने शुक्रवार को कृष्णा ढाबा के पास एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी किशन धुर्वे पिता विष्णु धुर्वे 40 वर्ष, निवासी खेड़ा के कब्जे से अवैध देशी/अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया है।









