---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

इटारसी स्टेशन पर खानपान सेवाओं की गुणवत्ता सुधार हेतु रेलवे प्रशासन की पहल

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • भोपाल मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने कैटरिंग लाइसेंसियों के साथ की बैठक

इटारसी। यात्रियों को बेहतर खानपान सुविधा उपलब्ध कराने एवं मिल रही शिकायतों में कमी लाने के उद्देश्य से पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया के मार्गदर्शन में, मंडल वाणिज्य प्रबंधक पंकज कुमार दुबे ने आज 23 जुलाई 2025 को इटारसी स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लेने के साथ ही यह बैठक स्टेशन प्रबंधक कार्यालय में आयोजित की गई।

बैठक में इटारसी स्टेशन पर कार्यरत सभी खानपान लाइसेंसियों एवं उनके प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था, जिनकी संख्या लगभग 30 रही। बैठक का मुख्य उद्देश्य सोशल मीडिया एवं प्रत्यक्ष शिकायतों के माध्यम से प्राप्त फीडबैक को ध्यान में रखते हुए खानपान सेवाओं में आवश्यक सुधार लाना था। मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री दुबे ने सभी प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि वे रेल प्रशासन द्वारा निर्धारित अनुबंध शर्तों का पूर्ण रूप से पालन करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यात्री संतुष्टि रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में प्रमुख रूप से निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई: स्टॉल संचालन केवल निर्धारित स्थल पर किया जाए, खुले खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक हो, सभी वेंडर पूर्ण गणवेश, परिचय पत्र एवं अधिकृत दस्तावेजों के साथ ही प्लेटफार्म पर कार्य करें, खाद्य सामग्री प्लेटफॉर्म पर रखकर न बेची जाए, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए, यात्रियों से सम्मानपूर्वक व्यवहार हो, निर्धारित दर पर ही सामग्री बेची जाए और ओवर चार्जिंग की स्थिति में तत्काल दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर रेलवे प्रशासन की ओर से मंडल वाणिज्य निरीक्षक उत्कर्ष अग्रवाल, स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य) राजीव गौहर, मुख्य खानपान निरीक्षक हेमराज मीना, स्टेशन प्रबंधक (परिचालन) सुधेंदु राय एवं मुख्य टिकट निरीक्षक प्रवीण पुरोहित उपस्थित रहे। रेलवे प्रशासन ने सभी लाइसेंसधारकों से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण एवं अनुशासित सेवा प्रदान करने की अपील की है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.