---Advertisement---

आपातकालीन परिस्थिति से निपटने रेलवे नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

भोपाल। मंडल रेल कार्यालय परिसर में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास देशभर के 259 शहरों में नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य वायु आक्रमण जैसी आपात परिस्थितियों में रेलवे कर्मचारियों की तैयारी, जागरूकता और समन्वय का परीक्षण करना था।

इस अभ्यास का नेतृत्व नागरिक सुरक्षा निरीक्षक यशवंत सिंह परिहार ने किया। उन्होंने प्रारंभ में सभी विभागों के एकत्र कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया कि वायु हमले के रेड अलर्ट की स्थिति में क्या करें और क्या न करें। साथ ही, उन्होंने मानक संचालन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी।

इसके पश्चात एक शैक्षणिक वीडियो टेलीविजन स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया, जिसमें वायु हमले की स्थिति में बचाव के लिए अपनाई जाने वाली प्राथमिक विधियों को दर्शाया गया। इस क्रम में रेलवे के नागरिक सुरक्षा दल द्वारा जीवनरक्षक तकनीकों का जीवंत प्रदर्शन किया गया, जिसमें यह बताया कि आपदा की घड़ी में स्वयं को और दूसरों को कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है। टीम द्वारा अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) के प्रयोग की भी व्यावहारिक जानकारी दी गई, जिससे उपस्थित कर्मचारियों को आपात स्थिति में अग्नि नियंत्रण की विधियों का प्रशिक्षण मिला।

इस मॉक ड्रिल में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रश्मि दिवाकर, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता पीएस रघुवंशी, मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्याम सिंह बरेडिय़ा सहित अन्य अधिकारी तथा मंडल कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने न केवल कर्मचारियों को आपदा से निपटने की व्यवहारिक जानकारी दी, बल्कि रेलवे प्रशासन की सजगता एवं तत्परता को भी प्रदर्शित किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.