
रेलवे मजदूर संघ ने मनायी भारत रत्न डॉ. अंबेडकर की जयंती
इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ कार्यालय (West Central Railway Trade Union Office) में भी भारत रत्न बोधिसत्व डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर की जयंती मनायी। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित किए।
इस अवसर पर मंडल कोषाध्यक्ष अशोक दुबे, मुख्यालय सदस्य सरताज हुसैन, कुंदन आगलावे, राजेश गौर, संजय कैचे, अर्जुन ऊटवार, सौरव गुप्ता, शंकरराव, संतोष दुबे, नीरज सपकाले, संतोष मौर्या, अमित सोनिया, विनोद यादव सहित बड़ी संख्या में संघ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
CATEGORIES Itarsi News