इटारसी। पश्चिम मध्य रेलवे मजदूर संघ ने रेलवे की महिला कर्मचारियों के साथ ही शहर की विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत और शहर का विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन करने वाली महिलाओं का सम्मान संघ कार्यालय परिसर में किया।
वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के जोनल महामंत्री अशोक शर्मा के आह्वान पर मंडल अध्यक्ष राजेश पांडे के नेतृत्व में आज मुख्य शाखा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के सम्मान समारोह में मुख्य शाखा के अध्यक्ष प्रीतम तिवारी, सचिव योगेश, मुख्यालय कार्यकारिणी सदस्य राजेश गौर, अदिति जेम्स, रविंद्र चौधरी, मुकेश कुमार, दिनेश मौर्य, हरिप्रसाद, सौरभ गुप्ता, विकास कश्यप, आशीष भैंसारे, सत्यम चौहान, मोहित, अविनाश, मनीषा, परते, अनिता ब्रजेश, अय्यूब, संतोष दुबे, मनीष, पुष्पा गुप्ता, रेणु चौहान पूर्णिमा एवं नर्मदापुरम से बिजली कर्मचारी विभाग की यार्डं एसएंडटी, पार्सल, वाणिज्य चिकित्सा, परिचालन की लगभग 150 महिलाओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में आरपीएफ थाना प्रभारी अनुराधा मिश्रा, भूतपूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नीलम गांधी, वरिष्ठ पत्रकार मंजू ठाकुर, मीरा सिंह जोनल संरक्षक वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ गीता पांडे, ब्रजेश शमशेर खान, कुसुम बाई, गायिका राशि खाड़े का भी सम्मान वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ ने सम्मान किया। टीआरएम स्कूल की अनुषा शर्मा, प्रिया राजपूत की बच्चों की बैंड पार्टी के साथ मुख्य अतिथि स्वागत किया। सभी महिलाओं को गिफ्ट वितरित किए एवं तिरंगा पट्टी गले में डालकर स्वागत किया।
अपने उद्बोधन में थाना प्रभारी आरपीएफ ने बताया कि महिलाओं को किस तरीके से अपनी सेफ्टी एवं शक्ति से कार्य करना चाहिए। जोनल संरक्षक गीता पांडे ने संगठन को मजबूत करने तिरंगे झंडे पर विश्वास करने के लिए सभी महिला रेलवे कर्मचारियों को उत्प्रेरित किया। संचालन प्रीतम तिवारी, राजेश गौर एवं सुनील चौहान ने किया।