इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ मुख्य शाखा ने नया यार्ड रेलवे चिकित्सालय में कर्मचारी समस्या निवारण शिविर लगाया। शिविर में महामंत्री अशोक शर्मा, राजेश पांडे के मार्गदर्शन में रेलवे कर्मचारियों को सुविधा प्राप्त हो, चिकित्सा सुविधा सभी रेलवे कर्मचारी एवं सेवा निवृत रेलवे कर्मचारियों को मिले ऐसे प्रयास किये।
वेस्ट सेंट्रल में मजदूर संघ ने रेलवे चिकित्सालय में आए सभी रेलवे कर्मचारियों को मरीज को ओआरएस, कोल्ड ड्रिंक, केले तथा एनर्जी ड्रिंक दिए। टीआरएस शेड और इटारसी के कोऑर्डिनेटर कुंदन आगलावे, मुख्यालय कार्यकारिणी सदस्य आकाश यादव, राजेश गौर नितिन ओंकार, इंजीनियरिंग शाखा से बाबूलाल बैरवा के साथ सैकड़ों ट्रैकमैन संतोष दुबे, मनीष, विष्णु, डीजल शेड के सचिव राजेश यादव, कुलदीप, हेमंत, रमेश, अमित, टीआरएस शाखा से तरुण शुक्ला, मिलन गुप्ता, शंकर राव, हीरामन चौधरी, शमशेर, इरशाद, मुकेश, दिनेश मौर्य, नीलेश, नीरज दीपक, अदिति चन्द्र गालर, भूपेंद्र, राघवेंद्र, मुख्य शाखा से अध्यक्ष प्रीतम तिवारी, योगेश चौरे, सौरभ पांडे, रविंद्र चौधरी, हरिप्रसाद, विकास कश्यप, भूपेंद्र कुल्हारे, आशीष, मुरली ने सुबह रेलवे चिकित्सालय पहुंचकर रेलवे कर्मचारियों की समस्या जानी।
ये मिली हैं समस्याएं
रेलवे कर्मचारियों लंबी-लंबी कतारों में खड़े रहकर डॉक्टर को चेकअप करने का विरोध किया। कहा कि डिजिटल नंबर की सुविधा होनी चाहिए, चिकित्सालय में बैठने की व्यवस्था, उचित समय पर दवाई नहीं मिलती, ब्लड एवं शुगर का जो टेस्ट प्राइवेट कंपनी से 12 बजे तक कराया जाता है इसके टाइम में बढ़ोतरी, नाक कान गले का डाक्टर, हृदय रोग, इनडोर वार्ड में मच्छरदानी की सुविधा भी नहीं है, शौचालय में गंदगी है, जो भी कर्मचारी एडमिट होते हैं उन्हें रसोई से भोजन की व्यवस्था नहीं मिलती है, सेवा निवृत रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि हम रेलवे कॉलोनी के परिसर में रहते हैं, बुजुर्ग हो चुके हैं यदि हमारी तबीयत खराब हो तो हमें एंबुलेंस की सुविधा होना चाहिए, सीटी स्कैन की व्यवस्था भी रेलवे चिकित्सालय में नहीं है, चिकित्सा अधीक्षक की पोस्ट भी एडीएमओ द्वारा देखी जा रही है, रेलवे कर्मचारियों को मेडिकल के लिए भोपाल जाना पड़ता है जिससे एक हफ्ते का समय लगता है। अकस्मात स्थिति में जब रेलवे कर्मचारियों का एक्सीडेंट होता है तो उन्हें उपचार के लिए भोपाल पहुंचाया जाता है तो प्रॉपर सुविधा भी नहीं मिल पाती है।
महामंत्री अशोक शर्मा ने कहा कि हर रेलवे अस्पताल को डिजिटल किया जाएगा एवं सभी रेलवे कर्मचारियों को सुविधा प्रदान होगी। मंडल अध्यक्ष राजेश पांडे ने कहा कि सभी प्रकार के चेकअप स्थानीय तौर पर होना चाहिए। कर्मचारियों को उसका लाभ मिलना चाहिए। शाखा अध्यक्ष प्रीतम तिवारी ने बताया कि यदि जल्द ही रेल प्रशासन द्वारा हमारी मांगे नहीं मानी गई, रेलवे कर्मचारियों या सेवानिवृत्ति रेलवे कर्मचारियों को रेलवे चिकित्सालय में दिक्कत होती है तो संघ जल्दी बड़ा आंदोलन करेगा।











