त्योहार पर ट्रेनों में भीड़ कम करने भोपाल डिवीजन से होकर रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें

Post by: Rohit Nage

34 special train trips for Kumbh Mela-2025 will pass through Itarsi

इटारसी। रेल प्रशासन त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के उद्देश्य से फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन सेवा चलाने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल से कुछ स्पेशल ट्रेनें गुजरने वाली हैं।

एसएमवीटी बेंगलुरु-बरौनी-एसएमवीटी बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 06237 स्पेशल ट्रेन सोमवार 4 नवंबर 2024 को रात्रि 21:15 बजे एसएमवीटी बेंगलुरु से प्रस्थान करेगी और बुधवार रात 20:00 बजे बरौनी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 06238 स्पेशल ट्रेन शनिवार 9 नवंबर 2024 को सुबह 10: 00 बजे बरौनी से प्रस्थान करेगी और सोमवार दोपहर 13:30 बजे एसएमवीटी बेंगलुरु पहुंचेगी। यह ट्रेन येलहंका जंक्शन, धर्मावरम जंक्शन, अनंतपुर, डोन जंक्शन, कर्नूल सिटी, महबूबनगर, काचीगुडा, काजीपेट जंक्शन, रामगुंडम, बल्हारशाह, सेवाग्राम जंक्शन, नागपुर जंक्शन, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, जबलपुर, कटनी जंक्शन, सतना जंक्शन, प्रयागराज छिवकी जंक्शन, पंडित दीनदयाल जंक्शन, बक्सर, आरा जंक्शन, दानापुर, पाटलीपुत्र जंक्शन, हाजीपुर जंक्शन और बछवाड़ा जंक्शन रुकेगी।

छपरा-यशवंतपुर-छपरा स्पेशल ट्रेन

05185 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 2 एवं 9 नवंबर 2024 को प्रत्येक शनिवार सुबह 05:30 बजे छपरा से प्रस्थान करेगी और सोमवार सुबह 10:30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। 05186 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 4 एवं 11 नवंबर 2024 को प्रत्येक सोमवार को रात्रि 22.40 बजे यशवंतपुर से प्रस्थान करेगी और बुधवार रात्रि 23:55 बजे छपरा पहुंचेगी। ये ट्रेन मशरख जंक्शन, दिघवा दुबौली, थावे जंक्शन, पडरौना, कप्तानगंज जंक्शन, गोरखपुर जंक्शन, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर जंक्शन, पंगोंडा जंक्शन, बाराबंकी जंक्शन, बादशाहनगर, ऐशबाग जंक्शन, कानपूर सेन्ट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, भोपाल जंक्शन, इटारसी जंक्शन, नागपुर जंक्शन, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, काजीपेट जंक्शन, काचीगुडा, महबूबनगर, कर्नूल सिटी, अनंतपुर और धर्मावरम जंक्शन रुकेगी।

काचीगुड़ा-हजरत निजामुद्दीन-काचीगुड़ा स्पेशल

07617 स्पेशल ट्रेन 04, 11 एवं 18. नवंबर 2024 को प्रत्येक सोमवार रात्रि 23:15 बजे काचीगुड़ा से प्रस्थान करेगी और बुधवार भोर 04:40 बजे हजऱत निज़ामुद्दीन पहुंचेगी। 07618 स्पेशल ट्रेन 06, 13 एवं 20 नवंबर 2024 को प्रत्येक बुधवार सुबह 08:20 बजे हजरत निजामुद्दीन से प्रस्थान करेगी और गुरुवार सुबह 11:45 बजे काचीगुड़ा पहुंचेगी। यह ट्रेन जनगांव, काजीपेट जंक्शन, रामगुंडम, मंचिर्याल, बेल्लमपल्ली, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, चन्द्रपुर, नागपुर जंक्शन, इटारसी जंक्शन, भोपाल जंक्शन, बीना जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, ग्वालियर जंक्शन और आगरा कैंट रुकेगी।

error: Content is protected !!