---Advertisement---

रेलवे ने किया स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत पश्चिम मध्य रेल के भोपाल रेल मंडल में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जन-जागरूकता को लेकर व्यापक गतिविधियों का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी के मार्गदर्शन में किया। इसके तहत मंडल के विभिन्न स्टेशनों, शेड और रेलवे स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित कर रेल कर्मियों, विद्यार्थियों और आमजन को जागरूक किया गया।

इटारसी स्टेशन पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इसके तहत प्लेटफॉर्म, पैदल पुल, ट्रैक्स, यार्ड, वॉटर बूथ और नालियों की व्यापक सफाई कर यात्रियों को स्वच्छ रेल परिसर का संदेश दिया गया। डीजल लोको शेड, इटारसी में शेड की सांस्कृतिक समिति ने पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण पर एक प्रभावी नुक्कड़ नाटक का मंचन किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (डीजल) पीएस रघुवंशी सहित कई रेल अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। पश्चिम मध्य रेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल न्यू यार्ड के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रदूषण को दूर करो, पर्यावरण को बचाओ का नारा बुलंद किया और प्रकृति संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!