इटारसी। आगामी ग्रीष्मकाल (समर) के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या और सुविधा को देखते हुए रेलवे ने पुणे से गाजीपुर सिटी के मध्य विशेष किराए के साथ द्वि-साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी, पिपरिया और नर्मदापुरम संभाग के अन्य प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
गाड़ी संख्या 01431: पुणे – गाजीपुर सिटी स्पेशलयह ट्रेन 17 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को पुणे से सुबह 06:40 बजे प्रस्थान करेगी। उसी दिन रात 21:00 बजे इटारसी, 22:10 बजे पिपरिया और 23:05 बजे नरसिंहपुर पहुँचेगी। अगले दिन मदनमहल, कटनी, मैहर और सतना होते हुए रात 19:05 बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01432: गाजीपुर सिटी – पुणे स्पेशलवापसी में यह गाड़ी 19 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक रविवार और गुरुवार को गाजीपुर सिटी से भोर में 04:20 बजे चलेगी। शाम को सतना, मैहर और कटनी होते हुए रात 21:10 बजे मदनमहल और 21:43 बजे नरसिंहपुर पहुँचेगी। अगले दिन मध्यरात्रि 00:08 बजे पिपरिया और 01:50 बजे इटारसी पहुंच कर शाम 16:20 बजे पुणे स्टेशन पहुंचेगी
कोच और प्रमुख ठहराव
ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे, जिनमें 01 एसी-2 टायर, 05 एसी-3 टायर, 06 स्लीपर क्लास, 04 जनरल और 02 एसएलआरडी कोच शामिल हैं। यह ट्रेन अहमदनगर, मनमाड, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी, मैहर, सतना, प्रयागराज छिवकी और वाराणसी जैसे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। यात्री अपनी यात्रा की विस्तृत जानकारी रेल मदद 139 या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।







