इटारसी। कल से प्रारंभ हुआ मावठे की वर्षा का दौर रात में भी जारी रहा। इस दौरान नर्मदापुरम जिले की लगभग हर तहसील में बारिश दर्ज की गई। लगातार दूसरे दिन सूरज नहीं निकलने, कोहरा और रात में बारिश होने से मौसम में ठंडक बढ़ गयी है।
बीते चौबीस घंटे के दौरान नर्मदापुरम 15.5, सिवनी मालवा में 1.0, इटारसी में 2.8, माखननगर में 1.0, सोहागपुर में 2.0. पिपरिया में 0.2, बनखेड़ी में 1.2, पचमढ़ी में 0.0 और डोलरिया में 18.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। संभाग में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा जहां न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री रहा जबकि नर्मदापुरम में 15.7 और बैतूल में 14.5 डिग्री रिकार्ड किया गया।








