---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

मध्यप्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं अब भी लू का असर, नर्मदापुरम में वर्षा

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के कुछ जिलों में बारिश से रात और दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है तो अनेक जिलों में अब भी लू का असर बरकरार है। आगामी तीन दिनों में प्रदेश के कई जिलों में लू का असर तथा कुछ जिलों में लू के साथ रातें भी गर्म रहने की संभावना है। नर्मदापुरम (Narmadapuram) के मौसम को देखें तो यहां पचमढ़ी (Pachmarhi) और सोहागपुर (Sohagpur) को छोड़कर सभी तहसीलों में बीती रात बारिश हुई है।

मध्यप्रदेश मौसम विभाग (Madhya Pradesh Meteorological Department) के अनुसार आज 11 जून को टीकमगढ़ (Tikamgarh) और सीधी (Sidhi) जिलों में रातें गर्म रहेंगी तो 12, 13 एवं 14 जून को शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, सिंगरौली, सीधी, रीवा, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में लू का असर रहेगा। इसी के साथ ही 12 जून को टीकमगढ़ में रातें गर्म रहने की संभावना है। पिछले चौबीस घंटे के मौसम को देखें तो राज्य के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 35 से 45 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहा। सीधी जिले में लू का प्रभाव रहा तथा टीकमगढ़ में गर्म रात रही। शेष जिलों के तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं रहा। अधिकांश जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहे। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस सीधी में दर्ज किया गया।

नर्मदापुरम जिले में वर्षा

नर्मदापुरम जिले में कुछ तहसीलों में पिछले चौबीस घंटे में वर्षा दर्ज की गई है। माखननगर में 16 मिलीमीटर, सिवनी मालवा में 9 एमएम, बनखेड़ी में 24.4 मिमी, डोलरिया में 1 मिमी, पिपरिया में 11.3 मिमी, इटारसी में 2.2 मिमी, नर्मदापुरम में 5.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिले में औसत वर्षा 7.7 मिमी दर्ज हुई।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.