इटारसी। भोपाल (Bhopal) में आयोजित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार नई दिल्ली (New Delhi) एवं साइंस सेंटर ग्वालियर (Science Center Gwalior) मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस (Children’s Science Congress) में राज्यपाल मंगू भाई पटेल (Governor Mangu Bhai Patel) एवं अखिल भारतीय संगठन मंत्री भारतीय शिक्षा मंडल मुकुल कानिटकर (Mukul Kanitkar) ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
जिला समन्वयक बीएल मलैया (BL Malaiya) ने बताया कि जिले में जिला शिक्षा अधिकारी अरुण इंगले (Arun Ingle) के मार्गदर्शन में जिले से 6 परियोजना राज्य स्तर हेतु भेजी गई थी, जिसमें राष्ट्रीय स्तर हेतु सम्यक जैन (Samyak Jain) का चयन हुआ है। गाइड शिक्षक शिवेंद्र प्रताप सिंह (Shivendra Pratap Singh) के मार्गदर्शन में स्कूल के बगीचे मैदान में आने वाले कीटों की विभिन्न प्रजातियों का अध्ययन कर चिन्हित करना शीर्षक था। परियोजना का प्रस्तुतिकरण ऑनलाइन किया था जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ। राष्ट्रीय आयोजन 2 से 5 फरवरी 2022 तक अहमदाबाद गुजरात में ऑफलाइन/ऑनलाइन होगा। जिले एवं शाला को गौरवान्तित करने पर शाला प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने शुभकामनाएं दी।